फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म: मजदूरी के बहाने पहले रुपये का दिया लालच- मना किया, तीन आरोपियों ने कर दी दरिंदगी

Thu, 05 Dec 2024 01:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

एम्स क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि वह मजदूरी करती है। आरोप लगाया कि 26 नवंबर को ढलाई ऑपरेटर और उसके दो सहयोगी उसे मजदूरी करने के लिए 500 रुपये एडवांस देने लगे। मैंने कहा कि जब मजदूरी करूंगी तभी रुपये लूंगी। इसके बाद तीनों जबरिया बाइक पर बैठा लिए और दिन में दो बजे के करीब समीप के जंगल में ले गए। वहां तीनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोराबार। एम्स क्षेत्र की एक महिला ने खोराबार थाने में तीन आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर बुधवार को खोराबार पुलिस, एम्स क्षेत्र के ही दिलावर, संभवा और मुन्ना के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एम्स क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि वह मजदूरी करती है। आरोप लगाया कि 26 नवंबर को ढलाई ऑपरेटर और उसके दो सहयोगी उसे मजदूरी करने के लिए 500 रुपये एडवांस देने लगे। मैंने कहा कि जब मजदूरी करूंगी तभी रुपये लूंगी। इसके बाद तीनों जबरिया बाइक पर बैठा लिए और दिन में दो बजे के करीब समीप के जंगल में ले गए।

वहां तीनों ने दुष्कर्म किया। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने एक दिसंबर को चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस उस तहरीर पर केस न दर्ज कर एक आरोपी का नाम निकलवाकर बुधवार को केस दर्ज किया। इस संबंध में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें