फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले-पार्टी नगीना के साथ खड़ी है; सभी कमेटी भंग

Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में प्रेस क्लब थप्पड़ कांड के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार शाम पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी के नौसड़ स्थित आवास पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ गलत हुआ है, पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। जिला इकाई भंग करने का मकसद कमियों को दूर कर चुनाव से पहले मजबूती से नई कमेटियां गठित करना है।
विज्ञापन
श्यामलाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार की शाम पूर्व जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी के नौसड़ स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे प्रेस क्लब में हुए थप्पड़ कांड की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ गलत हुआ है, पूरी पार्टी इनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां संगठन की सभी कमेटियों को भंग करने के पीछे मकसद यह है कि चुनाव के पहले जो कमियां हैं उनको दूर करके पार्टी को मजबूती के साथ खड़ा किया जाए। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, तब तक निवर्तमान जिलाध्यक्ष कार्य देखते रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। किसान, महिला, नौजवान अपमान का घूंट पी रहा है। युवा पेपर लीक मामले में धरना-प्रदर्शन कर रहा है और उस पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।
विज्ञापन

लोकतंत्र शासन पद्धति नहीं है बल्कि सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर करना है। लोकतंत्र को बचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा की विचारधारा सभी को साथ लेकर चलने की रही है। हर धर्म और जाति का आदर होता है। आज जनता सपा को पुकार रही है और 2027 में हम सरकार बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें