फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्सलेन प्रोजेक्ट क्यों अटका?: "समय खत्म, वादा अधूरा... गोरखपुर का सिक्सलेन कब होगा पूरा?"

Sat, 09 May 2026 12:56 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर में बन रही सिक्सलेन सड़क की तय समय-सीमा बीत चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अब भी अधूरा है। प्रोजेक्ट में देरी से स्थानीय लोगों को जाम और धूल-मिट्टी की समस्या झेलनी पड़ रही है। एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट के लटकने से विकास की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकारी नई डेडलाइन का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन
निर्माणाधीन सिक्सलेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक बन रही सिक्सलेन सड़क परियोजना का निर्माण कार्य तय समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। वर्ष 2025 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन काम में लगातार देरी के चलते समय सीमा बढ़ानी पड़ी।

विज्ञापन

निर्माणाधीन सिक्सलेन - फोटो : अमर उजाला
इसके बावजूद अब तक कई स्थानों पर सर्विस लेन, फुटपाथ और नाले का निर्माण अधूरा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

निर्मणाधीन सिक्सलेन - फोटो : अमर उजाला

गोपलापुर ढाले से आगे फ्लाईओवर के किनारे सड़क और नाले का निर्माण अभी भी अधूरा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसाार, यहां गैस चेंबर आने की वजह से कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, जिसके कारण काम समय पर पूरा नहीं हो सका। अधूरे निर्माण के चलते इस हिस्से में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर एसबीआई के सामने सड़क और नाले का कार्य अधूरा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

ओवरब्रिज - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कई स्थानों पर फुटपाथ का निर्माण भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बरसात से पहले निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर लोगों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने परियोजना का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

निर्माणाधीन नाला - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को 15 मई तक सभी कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी तो आई है लेकिन अब भी कई हिस्सों में काम अधूरा नजर आ रहा है। सहायक अभियंता रंजन सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। फिनिशिंग का काम भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें