कोलकाता आने-जाने वालों को इस ट्रेन से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सियालदह-गोरखपुर-सियालदह स्पेशल ट्रेन का संचालन नौ फेरों के लिए बढ़ा दी है। यह ट्रेन सियालदह से 29 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार व शनिवार को और गोरखपुर से 30 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार व रविवार को चलेगी।
सियालदह से यह ट्रेन शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, पाटलिपुत्र, छपरा, सीवान, देवरिया सदर के बाद गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से यह ट्रेन दिन में 11.30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 12, सामान्य द्वितीय श्रेणी के दो तथा एसएलआरडी के दो सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।