फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कागजात ऑनलाइन कराएं तभी होगा वाहन का स्वामित्व स्थानांतरण

Sun, 01 Nov 2020 12:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur RTO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में अब किसी भी कार्य से पहले वाहन के कागजात को ऑनलाइन कराना होगा। साथ ही इससे संबंधित शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। इसके बाद ही वाहन स्वामित्व स्थानांतरण से लेकर अन्य कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि वाहनों से संबंधित सभी दस्तावेज, स्लॉट जारी करने के लिए सॉफ्टवेयर विकसित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य जनपदों व प्रांतों से आए सभी वाहन स्वामित्व का ट्रांसफर, वाहन स्वामी की मृत्यु की दशा में वाहन के स्वामित्व का ट्रांसफर, नीलामी में क्रय वाहन के स्वामित्व का ट्रांसफर, वाहन का पंजीयन व नवीनीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पंजीकरण पुस्तिका में पता परिवर्तन आदि कार्यों से पहले वाहन मालिकों को वाहन से संबंधित कागजात ऑनलाइन कराना होगा, ताकि काम से पहले कार्यालय में दस्तावेज का मिलान आदि किया जा सके। साथ ही सभी कार्यों के शुल्क भी ऑनलाइन जमा होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें