फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:'सांसद रवि किशन को समझा दो..कोई बचा नहीं पाएगा', अब प्रवीण शास्त्री के फोन पर आई जान से मारने की धमकी

Sun, 09 Nov 2025 06:33 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

प्रवीण शास्त्री ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे बिहार के एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने अपशब्दों के साथ धमकी देते हुए कहा कि अबकी बार मोदी-योगी सब चले जाएंगे, अपने सांसद को समझा दो, कोई प्रशासन तुम्हें नहीं बचा पाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद रवि किशन के बाद अब गौतम विहार विस्तार कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण शास्त्री को बिहार से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। यही नहीं, कॉल करने वाले ने सांसद को भी जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी भरा कॉल बुधवार रात उस समय आया जब प्रवीण शास्त्री देवरिया से एक कार्यक्रम कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। फिलहाल रामगढ़ताल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रवीण शास्त्री ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे बिहार के एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने अपशब्दों के साथ धमकी देते हुए कहा कि अबकी बार मोदी-योगी सब चले जाएंगे, अपने सांसद को समझा दो, कोई प्रशासन तुम्हें नहीं बचा पाएगा।

यह तो सिर्फ ट्रेलर है। आरोप है  कि धमकी देने के बाद उसने गाली-गलौज करते हुए फोन काट दिया। प्रवीण शास्त्री के मुताबिक, इस धमकी के बाद वे बेहद भयभीत हैं। उन्होंने धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है। बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर अज्ञात नंबर से कॉल आया और कहा गया कि देख लेंगे तुम्हें। लगातार धमकी मिलने से उनका परिवार डरा हुआ है।
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में रामगढ़ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। प्राप्त साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें