फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: बर्ड फ्लू संक्रमण खत्म, गोरखपुर चिड़ियाघर के 13 वन्यजीवों की रिपोर्ट भी निगेटिव...जानिए कब से खुलेगा

Sat, 05 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में सात मई को बाघिन शक्ति की मौत हुई थी। इसके नमूने के आधार पर भोपाल से 12 मई को आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। तब से ही प्राणि उद्यान दर्शकों के लिए बंद है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आकर दूसरे वन्यजीवों के स्वास्थ्य की जांच की। उनके नमूने लिए और जांच के लिए भोपाल व बरेली भेजा।
 
विज्ञापन
संक्रमण के दौरान चिड़ियाघर में लगातार सैनिटाइजेशन किया जाता था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भाेपाल से शुक्रवार को चिड़ियाघर के 13 वन्यजीवों की रिपोर्ट बर्ड फ्लू निगेटिव आ गई है। अब प्राणि उद्यान में बर्ड फ्लू संक्रमण खत्म हो चुका है। रिपोर्ट आने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने शासन को पत्र लिखा है। अब छह जुलाई से चिड़ियाघर को खोलने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में सात मई को बाघिन शक्ति की मौत हुई थी। इसके नमूने के आधार पर भोपाल से 12 मई को आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। तब से ही प्राणि उद्यान दर्शकों के लिए बंद है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आकर दूसरे वन्यजीवों के स्वास्थ्य की जांच की। उनके नमूने लिए और जांच के लिए भोपाल व बरेली भेजा।

23 मई को रिपोर्ट आने पर मैलानी, तेंदुआ के दो शावक, हिमालयन गिद्ध और काकाटेल पक्षी में भी संक्रमण मिला। आइसोलेट कर इनका इलाज किया गया। हालांकि, इसमें काकाटेल पक्षी की भी मौत हो गई। एक हफ्ते बाद दोबारा नमूना लेकर जांच के लिए भोपाल भेजा गया। इसमें संक्रमित समेत सभी वन्यजीवों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

नियमानुसार एक बार और नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इस बार भोपाल से रिपोर्ट आने में देरी हुई, लेकिन यह निगेटिव थी। इसके बाद प्राणि उद्यान प्रशासन ने चिड़ियाघर को खोलने की अनुमति मांगी। विशेषज्ञों ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया और कहा कि 15 दिन के अंदर दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही खोलने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद शेरनी, गैंडे, हाथी और तेंदुए समेत 13 वन्यजीवों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए। इस बार आई रिपोर्ट नियमानुसार है। उम्मीद है कि चिड़ियाघर को खोलने की अनुमति मिल जाएगी। चिड़ियाघर के उपनिदेशक व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर छह जुलाई से दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें