आइए, देखते हैं 16 जनवरी के रियल टाइम अपडेट्स पर...
मकरसंक्रांति के दूसरे दिन भी गोरखनाथ मंदिर में बहुत से श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे थे पर उन पर ठंढ का असर साफ दिखा। महिलाएं पुरुष, जो गए थे उनके साथ बच्चे भी थे, पर बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंढ की वजह से भीड़ कम दिखी। ठंढ का सबसे अधिक असर मेले में देखने केा मिला। झूला चर्खी जबसे लगा है वहां पर घूमने वाले जरूर उसका आनंद ले रहे थे, पर ठंढ अधिक होने के कारण युवा भी झूले चर्खी पर चढ़ने से परहेज करते नजर आए।
मकरसंक्रांति का पर्व भले ही एक दिन मनाया जाता है पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालु एक महीने तक गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। यह परम्परा सदियों से चली आ रही है। यह और बात है कि खिचड़ी के बाद बुढ़वा मंगल को भी भारी भीड़ होती है। उस दिन भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और बाबा गुरु गोरखनाथ को अपनी खिचड़ी चढ़ाते हैं।
उस दिन का नजारा भी खिचड़ी के त्योहार जैसा होता है। ऐसी मान्यता है कि बुढ़वा मंगल केा खिचड़ी चढ़ाने का महात्म भी मकरसंक्रांति के जैसा होता है। इस नाते उस दिन भी दूर दूर से लोग आकर खिचड़ी चढ़ाते हैं। स्थानीय लोग भीड़ से बचने के लिए मकरसंक्रांति के बाद ही खिचड़ी चढ़ाते हैं। महानगर और आस पास के लोग महीने में कभी भी आकर खिचड़ी चढ़ाते हैं, जब मौसम उनके अनुकूल होता है तब लोग पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
कैंपस में देश विरोधी नारे न लगें, यह भी देशभक्ति: आनंद
2 of 7
कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रोफ़ेसर सुषमा पांडेय,आनंद गौरव, आदर्श चंद्र कौशिकl
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रवाद के साथ ही रचनात्मक मूल्यों का भी विकास होना जरूरी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का मानना है कि देशभक्ति सिर्फ सीमा पर खड़े होकर ही देश की रक्षा करने से ही नहीं होती है।
विश्वविद्यालय या फिर कॉलेज कैंपसों में देश विरोधी नारे न लगें, इसपर भी ध्यान देने से होती है। यह कहना है कि प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव का। वह बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित ‘स्वयं सिद्ध 2020’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
एबीवीपी का सात दिवसीय ‘स्वयं सिद्ध’ कार्यक्रम बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन प्रो. सुषमा पांडेय और आदर्श कौशिक ने किया। वक्ताओं ने बताया कि विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय कला मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक है। इसके तहत 16 तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। 17 जनवरी को पेंटिंग, रंगोली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 18 जनवरी को मेंहदी, बैडमिंटन, पोस्टर पेंटिंग व शतरंज प्रतियोगिता, 19 जनवरी को मैराथन, एकल व समूह नृत्य, 20 जनवरी को भाषण व काव्य गोष्ठी और 21 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता होगी। वहीं 22 जनवरी को समापन समारोह दीक्षा भवन में होगा।
विज्ञापन
यूथ क्रिकेट क्लब ने केएसएम क्रिकेट एकेडमी को किया पराजित
3 of 7
एस एम क्रिकेट एकेडमी और यूथ क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया क्रिकेट मैच।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में जिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को यूथ क्रिकेट क्लब और केएसएम क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें यूथ क्रिकेट क्लब ने केएसएम क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हरा दिया। केएसएम टीम ने सात विकेट पर 178 रन बनाए। सूरज मिश्र ने सर्वाधिक 61 रन बनाए।
यूथ क्लब की टीम ने 26.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। क्लब की ओर से अमन ने सर्वाधिक 78 रन बनाए। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच में अमित सिंह, शुभम, राकेश, प्रशंात, नरेंद्र, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। सचिव विनय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विजयंती स्पोर्ट्स क्रिकेट और राम स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला जाएगा।
24वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
4 of 7
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम 24 वी राष्ट्रीय सब जूनियर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता।
- फोटो : अमर उजाला
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 24 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें गोवा की टीम ने जम्मू कश्मीर को पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा की टीम ने 120 रन बनाए जिसके जवाब में जम्मू कश्मीर की पूरी टीम 53 रनों पर ही सिमट गई।
इससे पहले मुख्य अतिथि एडीजी जोन दावा शेरपा ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ और अनीस अहमद लारी के चित्र पर पुष्पार्चन किए और दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। इस क्रम में राजेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह पहलवान, सुभाष चंद, देवेंद्र पाल, तौसीफ अहमद लारी, आदित्य शुक्ला, जमील अहमद, जितेंद्र चौधरी, इमरान अहमद और राजू सिंह को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
गोवा ने टास जीतकर बल्लेबाजी शुरू की और 120 रन बनाया। गोवा की तरफ से सईस ने सर्वाधिक 46 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम सिर्फ 53 रन पर ही ढेर हो गई। इस दौरान अभिषेक सिंह, बलवंत सिंह, रीना सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम 24 वी राष्ट्रीय सब जूनियर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी बच्चे।
विज्ञापन
6 of 7
कलश यात्रा व भ्रमण में शामिल सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला
झारखंडी महादेव मंदिर में शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा व मूर्ति नगर भ्रमण में शामिल सांसद रवि किशन।
कौवाबाग रेलवे अंडरपास का निरीक्षण करते सदर सांसद रवि किशन साथ में रेलवे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
सदर सांसद रवि किशन ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन कौवाबाग अंडरपास का निरीक्षण किया। सांसद अंडरपास पर चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा और तय समय मार्च तक इसे हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।
सदर सांसद ने इंजीनियरों को निर्देशित किया कि वे पूरे गुणवत्ता के साथ काम को पूरा करें। ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके। रेलवे प्रशासन सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं को समय से पूरा करे।
सांसद ने कहा कि कौवाबाग अंडरपास भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। सांसद ने इंजीनियर कैलाश सिंह और उनकी टीम से अंडरपास की तकनीकी पहलुओं को भी जाना और कहा कि यह ध्यान रहे कि धर्मशाला अंडरपास की तरह पानी न जमा हो। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रेल लाइन के नीचे बाक्स सेट हो जाने से निर्माण की गति और बढ़ गई है। दक्षिणी अप्रोच मार्ग लगभग तैयार है। उत्तरी अप्रोच मार्ग का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। जनवरी के अंत तक लगभग सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। फरवरी में इसे आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है। अंडरपास खुलते ही लोगों को वैकल्पिक मार्ग मिला जाएगा और वे जाम में फंसने से बच जाएंगे।