Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
यह एजेंसी डिजाइन बनाकर रेलवे को देगी। रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक पटरियों के ऊपर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया तक रूफ प्लाजा बनेगा। यह दो से तीन मंजिला हो सकता है, जिसमें पहले तल पर फूड प्लाजा, वेटिंग लाउंज रहेगा। जबकि, ऊपरी तल पर रिटेल के लिए स्थान, कैफेटेरिया और बच्चों के खेलने का स्थान रहेगा।
बाहर से होगा प्रवेश, एस्केलेटर से प्लेटफॉर्म पर जाएंगे
रेलवे प्रशासन की योजना के मुताबिक रूफ प्लाजा और शापिंग मॉल में प्रवेश बाहर से होगा। साथ ही प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए भी गेट रहेगा। एस्केलेटर लगे रहेंगे, जिससे यात्री चाहेंगे तो वे आएंगे, जाएंगे।