कोरोना वायरस: गोरखपुर रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन जल्द ही भीड़ भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 50 रुपये कर सकता है। इस पर पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी विचार-विमर्श भी कर रहे हैं। बताया जाता है कि यह निर्णय स्टेशनों पर भीड़ ना हो इसलिए लिया जाएगा। भीड़ होने की वजह से करो ना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा है।
कोरोना वायरस को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 12 बड़े स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट ₹10 से बढ़ाकर ₹50 कर दिया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पूर्वोत्तर रेलवे भी गोरखपुर सहित अन्य बड़े स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट ₹50 बढ़ा सकता है। गोरखपुर स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 18 सौ से अधिक प्लेटफार्म टिकट बिकते हैं।
यहां पर यात्रियों की संख्या भी ज्यादा हैं। ऐसे में भीड़भाड़ न होन पाए लिहाजा प्लेटफार्म के टिकट के दाम बढ़ाए जा सकते है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे में कुछ स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़े हैं। यहां पर भी अभी विचार चल रहा है।