फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के घर फिर डाली दबिश, सपा से जुड़ा है पूरा परिवार, आरोपी फरार

Wed, 27 Jan 2021 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • खोराबार इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या का मामला
  • वारंट हासिल कर पुलिस दे रही दबिश, सपा से जुड़ा है पूरा परिवार
विज्ञापन
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर खोराबार इलाके में मेडिकल स्टोर संचालक रामाश्रय की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव के घर एक बार फिर दबिश दी। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख के पिता जवाहर यादव और भाभी सीमा यादव भी नामजद आरोपियों में शामिल हैं। हालांकि दबिश देने पहुंची टीम को घर पर कोई नहीं मिला।

विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख का पूरा परिवार सपा से जुड़ा है। पुलिस इस मामले में नियम कानून के तहत कार्रवाई कर रही है, ताकि उसपर कोई आरोप ना लगे। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट बी भी हासिल कर लिया है। खबर है कि पुलिस ने बरहुआं में सीमा यादव के मायके में भी दबिश दी है।
 
 जानकारी के मुताबिक, बीते 19 जनवरी को रामाश्रय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में शूटर समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नामजद आरोपी सीमा यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही आदि अब भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को जांच में पता चला है कि रामाश्रय की हत्या भूमि विवाद में की गई थी। उस भूमि को सीमा यादव की फर्म ने ही खरीदा था।

पूरे विवाद की जड़ में यह भूमि ही है, जिसके चलते रामश्रय की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन रामाश्रय के भाई रामनयन की तहरीर पर सीमा यादव, पंकज शाही समेत 13 लोगों पर नामजद केस दर्ज किया था।
विज्ञापन






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें