फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वजह युवक को थाने लाने और फिर छोड़ने के मामले में दरोगा समेत तीन सस्पेंड

Sat, 04 Jan 2020 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दवाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले शख्स के कहने पर तारामंडल, जेमिनी गार्डेनिया निवासी शिवांग सिंह को गिरफ्तार कर थाने लाने और फिर छोड़ने के मामले की शिकायत पर एसएसपी ने चौरीचौरा के उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और अनिल चौरसिया को सस्पेंड कर दिया है। तीनों के खिलाफ एसएसपी ने विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक शिवांग सिंह को बिना किसी कारण बताए, बिना किसी उच्चाधिकारी के अनुमति के दूसरे थाना क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर जाकर गिरफ्तार कर छोड़ने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायत पर तीनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। पूरा मामला चौरीचौरा थाने से जुड़ा है। यहां पर शिवांग सिंह ने एक अन्य व्यक्ति के साथ दवा के काम को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। इसी तरह चौरीचौरा थाने में शिवांग सिंह के खिलाफ मौखिक शिकायत की गई थी।

शिकायत को ही आधार मानकर चौरीचौरा पुलिस ने खोराबार थाना क्षेत्र में जाकर शिवांग को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उनसे रुपये लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इसकी शिकायत किसी ने एसएसपी से कर दी। जानकारी होने पर एसएसपी ने पीड़ित से बातचीत की और फिर जांच में दोषी पाए जाने पर चौरीचौरा के उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और अनिल चौरसिया को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें