फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हलगंज में दिनदहाड़े इंस्टीट्यूट में पढ़ने आई छात्रा के अपहरण की कोशिश

Sat, 04 Jan 2020 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, बड़हलगंज/ चिल्लूपार (गोरखपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज के चिल्लूपार इलाके के बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में पढ़ने आई छात्रा की कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की। शोर मचानेे पर आसपास के लोग दौड़ पड़े तो आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने सूरज गौड़ के खिलाफ अपहरण की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिन में 1:20 बजे के करीब इलाके की ही एक छात्रा बड़हलगंज बाईपास के कल्याणपुर स्थित एक इंस्टीट्यूट से पढ़कर जैसे ही बाहर निकली तभी टवेरा सवार कुछ युवकों ने छात्रा को खींचकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाना चाहा। छात्रा ने शोर मचाया तो इंस्टीट्यूट के शिक्षक व छात्र बाहर आ गए। इसके बाद युवकों को गाड़ी लेकर फरार होना पड़ा।

पुलिस की माने तो आरोपित छात्रा का परिचित है और कई बार उसके घर तक जा चुका है। हालांकि पुलिस ने आरोपित के परिजनों को हिरासत में लिया है। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर आरोपित सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के घरवालों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें