फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल से 300 करोड़ के काम प्रभावित, थानों में ये काम शुरू, देखें दिनभर की हलचल

Fri, 31 Jan 2020 09:56 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 8
bank strike - फोटो : amarujala
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफ बीयू) के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को शहर के तमाम सार्वजनिक बैंकों में ताले लटके रहे। कई बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में इकट्ठा हुए और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से जिले में करीब 300 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ।

हड़ताल की खबर और तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें..
मांगों को लेकर बैंकों में हड़ताल शुरू, परिसर से बाहर निकलने पर पुलिस ने रोका

आज से थानों में क्रियाशील हुई विवेचना इकाई
रेंज के सभी जिलों के थानों में आज से अलग से विवेचना इकाई क्रियाशील हो गई। इस इकाई को एक साल में कम से कम 70 मुकदमों की विवेचना करनी होगी। विवेचना पूरी करने के बाद यह टीम चार्जशीट दाखिल करने के लिए मुकदमे से संबंधित सारी पत्रावली सीधे सीओ को सौंप देगी। डीजीपी ने पिछले दिनों सभी थानों में इस इकाई के गठन का निर्देश दिया था। ताकि विवेचना की गुणवत्ता बेहतर बनाई जा सके। डीआईजी परिक्षेत्र राजेश मोदक ने बताया कि इस इकाई के गठन से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा। आरोपितों को सजा दिलाना भी आसान होगा। रेंज के चारों जिलों में आज से यह इकाई काम करना शुरू कर देगी।

देखें दिनभर की हलचल
विज्ञापन

‘वक्त इससे खराब क्या होगा, अब कोई इंकलाब क्या होगा’

2 of 8
kavi sammelan - फोटो : amarujala
चेतना माया वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से माया पांडेय स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित हुआ। कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया और समसामयिक मुद्दों पर तीखा प्रहार किया।  

कवि सम्मेलन में सौरभ प्रतापगढ़ी ने अपनी कविता ‘धुआं वैसे तो काला दे रहा है दिया, लेकिन उजाला दे रहा है’ सुनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मऊ से आए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ‘वक्त इससे खराब क्या होगा, अब कोई इंकलाब क्या होगा’ देश की मौजूद परिस्थितियों की ओर इशारा किया।

हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने जहां लोगों को अपनी कविताओं से हंसने पर मजबूर किया वहीं ‘जाति धर्म के बहकावे में राजनीति मटमैली होगी, भेदभाव या पक्षपात की बातें बहुत विषैली होगी’ सुनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर किया। लखनऊ से पधारे वाहिद अली वाहिद ने कहा ‘चमक इसमें नहीं सादी गजल ह,ै अभी पूरी नहीं आधी गजल है’ सुनाया तो वहीं कवयित्री सत्यमवदा शर्मा ‘सत्यम’ ने ‘एक दरिया को समंदर  बनाना जानती है, प्यार मनुहार का मंजर बनाना जानती है’ सुनाकर वाहवाही लूटी।

कवयित्री अर्चना मालवीय और अनीता पाल सिंह ने गजलों समा बांधे रखा। कवयित्री प्रतिभा गुप्ता, सुधा मोदी, जमुना प्रसाद उपाध्याय ने कविता का पाठ किया। संचालन ज्ञानेंद्र द्विवेदी ‘दीपक ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनंत मिश्र ने किया एवं मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र रहे।

इस अवसर पर डॉ. अजीज अहमद, पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय, पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पटरी व्यवसायियों ने नगर विधायक से की पुलिसिया उत्पीड़न की शिकायत

3 of 8
नगर विधायक के घर पंहुचे सब्जी विक्रेता। - फोटो : amarujala
शास्त्री चौक और बेतियाहाता के पटरी व्यवसायियों ने नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल से पुलिस के उत्पीड़न की शिकायत की। शुक्रवार को नगर विधायक से मुलाकात कर आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से वेंडर का परिचय पत्र दिए जाने के बावजूद पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है।

नगर विधायक ने नगर आयुक्त को फोन पर कहा कि जो व्यवस्था नगर निगम ने सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के सामने की है, वही व्यवस्था इनके लिए भी किया जाना आवश्यक है।

नगर विधायक ने बताया कि अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने सभी परिचय-पत्र प्राप्त विक्रेताओं को शनिवार को नगर निगम में बुलाया है। वहीं एसपी सिटी का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत करें। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शास्त्री नगर से निकली प्लास्टिक मुक्त रैली

4 of 8
प्लास्टिक मुक्त रैली को शास्त्री नगर से झंडा दिखाकर रवाना करते एसडीएम सदर गौरव सिंह। - फोटो : amarujala
जागरूकता रैली निकाली
गोरखपुर। मिलेनियम ग्लोबल स्कूल, शास्त्रीनगर के बच्चों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को रैली निकाली। इस दौरान लोगों को पॉलिथीन से होने वाली हानि के बारे में भी बताया गया। साथ ही कपड़े के थैले का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी सदर गौरव सिंह सोगरवाल, चेयरमैन अशोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्राओं को दिलाई नारी गरिमा के सम्मान की शपथ

5 of 8
शिविर के दौरान छात्राओं को नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई। - फोटो : amarujala
नारी गरिमा का लिया संकल्प
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय और सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन के संयुक्त तत्वावधान में करियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया।  ‘अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत आयोजित शिविर के दौरान छात्राओं को नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई। सभी ने इसे अपने व्यवहार में लाने का संकल्प भी लिया।
कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम महिलाओं को उनका सम्मान दिलाने में बेहद कारगार साबित होगी। सभी शिक्षक और छात्राएं इसकी शुरुआत अपने घर परिवार से करेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
छात्राओं को नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई। - फोटो : amarujala
‘अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय और सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर के दौरान छात्राओं को नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

युवाओं को ज्ञानवान के साथ संस्कारवान बनाने की जरूरत : मंत्री

7 of 8
foundation day - फोटो : amarujala
उत्तम शिक्षा व्यवस्था ने सदैव समाज को संचालित किया है। हमें संस्कारवान बालक और बालिकाओं को तैयार करना होगा जो आगे चलकर देश की सेवा कर सकें। जिन ऊंचाइयों को छूूने की आज विश्वभर में होड़ लगी है, उसे भारत ने प्राचीन समय में ही पा लिया था। इसलिए देश के युवाओं को ज्ञानवान के साथ संस्कारवान बनाने की जरूरत है। तभी भारत विश्वगुरु बन पाएगा।

ये बातें मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान कही। विद्यालय परिवार को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां पढ़ने वाले बच्चे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी अनंतानंद, पीठाधीश्वर राजगुरू मठ काशी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित होना चाहिए। विद्याध्ययन साहित्य साधना का तप है। एक शिक्षित व्यक्ति ही विश्व को संमार्ग पर ले जा सकता है।

मौके पर अध्यक्ष रामदेव तुलस्यान, सुरेंद्र अग्रवाल, पुष्पदंत जैन, हरेकृष्ण सिंह, चंद्रकेशव, राजेंद्र गुप्ता, रघुनाथ सहाय पांडेय, जितेंद्र सैनी, विभ्राट चंद कौशिक, विष्णु अजीत सरिया, दुर्गा राय, रणजीत राय बड़े, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद थे।

:::: रंगारंग कार्यक्रमों ने किया मुग्ध
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। जनगण मन, बाल गीत, छोटी-छोटी चिड़िया, बसंत गीत, नेपाली, बंगाली, पंजाबी एवं होली नृत्य के अलावा सीता स्वयंवर और भक्त प्रहलाद नाटक ने कार्यक्रम का आकर्षक बढ़ाया।

सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षित करना के लक्ष्य से ही विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की स्थापना हुई है ताकि वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके। विशिष्ट अतिथि फैजाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रामअचल सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव समारोह की प्रस्तुतियां विद्यालय का दर्पण होती हैं।

अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों के अंदर छिपे गुणों, रचनात्मक एवं क्रियात्मक शक्तियों को विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजबिहारी विश्वकर्मा, व्यास श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, रामनाथ गुप्त, कमलेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीएए के पक्ष में भाजपा चलाएगी जागरूकता अभियान

8 of 8
bjp meeting - फोटो : amarujala
गोरखपुर। नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी का जन जागरूकता अभियान पहली से दस फरवरी तक चलाया जाएगा। इसको लेकर भाजपा महानगर के पांच मंडलों की बैठक हुई। बैठक में अभियान को सुचारू रूप से चलाने की योजना बनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं को पत्रक के साथ प्रोफार्मा दिया गया। घर-घर जाकर समर्थन में मुफ्त काल कराना है। प्रोफार्मा पर उस सदस्य का नाम भी लिखना है।
 
महानगर अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि जन जागरूकता अभियान के प्रथम चरण मेें लोगों का काफी समर्थन रहा। द्वितीय चरण में भी हम लोगों के पास जाएंगे। इसके पक्ष में लोगों से मिस्ड काल कराएंगे। लोगों से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करेंगे।
बैठक में राकेश सिंह, पहलवान, देवेंद्र पाल, अच्युतानंद शाही, चंद्रपाल सिंह, श्रीराम पांडेय, शुभांकर यादव, विकास गिरी, ओमप्रकाश शर्मा, वीरेद्रनाथ पांडेय सहित अन्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें