फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'तुम चोरी कर भाग रहे हो...', जांच के बहाने पकड़ा, पति को थाने छोड़ पत्नी को साथ ले गया सिपाही; किया ये काम

Wed, 05 Feb 2025 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही ने जांच के बहाने दंपती को पकड़ लिया, बस से उतारकर पति को थाने पर छोड़ दिया और पत्नी को साथ ले गया।
विज्ञापन
Gorakhpur police constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही अभिषेक यादव पर जांच के बहाने दंपती से लूट की कोशिश का आरोप है। इस शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के धामतल्ला थाना क्षेत्र के सुलवा गेट निवासी सौरभ विश्वास ने तहरीर देकर सोमवार को केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बिहार में काम करते थे। अब मुंबई में नौकरी की तलाश के लिए पत्नी के साथ घर से निकले थे।

दो फरवरी (रविवार) की रात 10 बजे बिहार से बस से गोरखपुर आए और फिर रेलवे स्टेशन के नौ नंबर प्लेटफॉर्म से मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार हुए। रात करीब 10:30 बजे पुलिस की वर्दी पहने एक युवक आया और बोला-तुम चोरी कर भाग रहे हो। 
विज्ञापन


इनकार करने पर जांच के बहाने ट्रेन से उतारकर दंपती को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाकर पति को गोरखनाथ थाने के सामने उतार दिया। कहा कि थाने में जाओ। वह उसकी पत्नी को महिला थाने छोड़कर आ रहा है। पति को शक हुआ तो उन्होंने थाने जाकर पुलिस को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।
 
Trending Videos

छह साल पहले सिपाही की मिली नौकरी
गाजीपुर के मनिहारी गांव का अभिषेक यादव छह साल पहले यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। इसके बाद गोरखपुर में तैनाती हुई थी। यहां पिपराइच थाने में भी रह चुका है। वहां से ढाई साल पहले स्पेशल कोविड ड्यूटी में शहर में आया। इसके बाद पुलिस लाइंस में तैनात कर दिया गया था। 

पास रखता था फर्जी आधार कार्ड
पुलिस को उसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड भी मिले हैं। इसमें एक फर्जी है। इसके आधार पर फर्जीवाड़ा का भी एक केस आरोपी पर दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड रखने का कारण भी पूछा लेकिन वह इसका जवाब नहीं दे पाया। 

 

इस आधार पर पुलिस भर्ती के समय लगाए गए उसके सारे दस्तावेजों की भी जांच कराई जाएगी। आरोपी सिपाही शादीशुदा है, उसका एक बेटा है। इधर, घटना में केस दर्ज कराने के बाद दंपती घर चले गए हैं। 

 

वहीं, गोरखनाथ पुलिस पति से बात कर महिला का बयान कराने के लिए गोरखपुर बुलाया है। बताया जा रहा है कि दंपती बहुत डरे हुए हैं, वे दोबारा यहां आना नहीं चाह रहे हैं। जबकि पुलिस ने यहां सुरक्षा देने की बात कही है।

पहले भी लग चुका है खाकी में दाग
17 जनवरी 2024 : पीपीगंज थाने में तैनात दारोगा अमित कुमार सिंह और सिपाही अमित यादव को एसएसपी ने निलंबित किया। आरोप था की तस्कर को छोड़ने के लिए रुपये लिए थे।
06 फरवरी 2024 : खोराबार थाने के रामनगर कड़जहा के पूर्व चौकी प्रभारी समेत चार पर भ्रष्टाचार केस दर्ज हुआ। युवक से 10 हजार रुपये मांग जा रहे थे।
09 अप्रैल 2024 : बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह 50 लाख रुपये छीनने के आरोप में गिरफ्तार हुए।
2024 अगस्त : खोराबार रामनगर चौकी पर तैनात आरक्षी मुहम्मद एनाम खान और आरक्षी सूरज सिंह 10 हजार घूस लेते धराए।
2024 नवंबर : पिपराइच थाने में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा अंकिता पांडेय 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ी गईं।
11 अक्तूबर 2023 : शाहपुर पुलिस ने सम्मन सेल में तैनात दारोगा रविंद्र शुक्ल व उसके साथी कुलवीर को 33 किलो गांजा के साथ पकड़ा।
27 सितंबर, 2021 : रामगढ़ताल क्षेत्र में कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिसकर्मियों की पिटाई से मौत हुई। थानेदार समेत छह पुलिसकर्मी जेल गए।
 
विज्ञापन

21 जनवरी 2021 : महराजगंज के स्वर्ण व्यापारी का अपहरण कर 30 लाख रुपये का सोना लूटा गया। बस्ती जिले में तैनात दारोगा धर्मेंद्र यादव, सिपाही महेंद्र यादव व संतोष यादव को गिरफ्तार कर कैंट पुलिस ने जेल भेजा।
25 दिसंबर 2020 : गोला थाने में तैनात दारोगा पर मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करने व नाम हटाने के लिए रुपये मांगने का आरोप लगा। जांच में आरोप सही मिलने पर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराया।
25 दिसंबर 2020 : चौरीचौरा थाना पुलिस ने देवरिया के सलेमपुर थाने में तैनात सिपाही को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा।
22 मई 2019 : वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रामशरण श्रीवास्तव से रंगदारी वसूलने में राजघाट थाना पुलिस ने दारोगा व उसके साथी को जेल भेजा।
18 दिसंबर 2017: उरुवा थाने में तैनात दो दारोगा को अपहरण कर फिरौती वसूलने के आरोप में कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें