फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीएचएस रैंकिंग में गोरखपुर फिर से प्रदेश में नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला स्वास्थ्य समिति डीएचएस की रैंकिंग में गोरखपुर ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिली इस उपलब्धि की जानकारी सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में दी।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि डीएचएस की रैंकिंग विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों और बैठकों की कार्यवृत्ति के आधार पर तय होती है। इसमें शासकीय निकाय की बैठक, नियमित टीकाकरण के लिए जिला टास्क फोर्स और जिला ऑडिट कमेटी की बैठकों के अंक भी शामिल होते हैं। गोरखपुर इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था। सीएमओ ने इस उपलब्धि के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों, डीपीएम पंकज आनंद और जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक बांसगांव के नीति आयोग की रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी ब्लॉकों में टीम भावना से काम कर स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य डैशबोर्ड की रैंकिंग को बेहतर बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें