फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast News: धमाके और फरीदाबाद में विस्फोटक बरामदगी के बाद गोरखपुर में हाईअलर्ट, हुई सघन चेकिंग

Tue, 11 Nov 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

डीआईजी एस. चन्नप्पा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद की जा रही तलाशी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सोमवार को हुए धमाके और फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक बरामद होने के बाद गोरखपुर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पूरे शहर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। डीआईजी एस. चन्नप्पा, एसएसपी राजकरन नय्यर और जिलाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी और बम निरोधक दस्ते ने रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और प्रमुख बाजारों में देर रात तक सघन जांच अभियान चलाया।

विज्ञापन


सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रेलवे स्टेशन, रेलवे व कचहरी बस स्टेशन, गोलघर, रेती चौक, आर्यनगर, गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वॉड के साथ मिलकर लावारिस सामान और संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी ली।

डीआईजी एस. चन्नप्पा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। देर रात तक अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया।

इधर, गोरखनाथ पुलिस ने मंदिर के आसपास डॉग स्क्वाॅड और बम निरोधक दस्ता टीम के साथ चेकिंग की। चेकिंग के दौरान टीम को भीड़भाड़ वाले स्थान पर पांच लावारिस वाहन मिले, जिन्हें थाने भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें