चिलुआताल। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। बुधवार को पुलिस ने पिपराइच क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने चिलुआताल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक भगा ले गया। बेटी को पिपराइच क्षेत्र के एक होटल में रखा था। वह गांव में आकर घूम-टहल कर किशोरी के पास चला जाता था, ताकि गांव के लोग उस पर शक न करें। बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब युवक किशोरी को साथ लेकर कहीं बाहर जाने कि फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने किशोरी संग युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को अभिरक्षा में लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया।