गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से दिवाली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इसी क्रम में न्यू जलपाईगुड़ी, लोकमान्यतिलक टर्मिनस और सियालदाह के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी पूजा विशेष गाड़ी का संचलन न्यू जलपाईगुड़ी से तीन से 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गोमतीनगर से चार से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चार फेरों के लिए किया जाएगा।
05738/05737 कटिहार-गोमतीनगर-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी का संचलन कटिहार से चार से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गोमतीनगर से पांच से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चार फेरों के लिए होगा। 05113/05114 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचलन छपरा से तीन, 10 और 17 नवंबर प्रत्येक रविवार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चार, 11 एवं 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को तीन फेरों के लिए किया जाएगा। 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह पूजा विशेष गाड़ी का संचलन सियालदह से सात नवंबर को और गोरखपुर से आठ नवंबर को एक फेरे के लिए होगा।