फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ठाणे की केमिकल फैक्टरी विस्फोट में बड़हलगंज के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चिल्लूपार (गोरखपुर)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में बृहस्पतिवार को रसायन फैक्टरी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। जिसमें सात लोगों की मौत के साथ ही करीब 50 कर्मचारी घायल हो गए थे। इस घटना में बड़हलगंज क्षेत्र के ददरी गांव निवासी मजदूर मनोज कुमार (36) की मौत भी हो गई। शनिवार को छोटे भाई द्वारका का ब्लड सेंपल लिया गया। सैंपल से मिलान के बाद ही परिवार को शव दिया जाएगा।

ददरी गांव में अकेली रह रहीं मनोज की मां बुधिया चौहान को शनिवार को सूचना मिली। यह सुनते ही दहाड़ मारकर रोने लगीं। उन्होंने बताया कि मनोज डेढ़ साल से फैक्टरी में काम करता था। मुंबई में वह पत्नी गीता चौहान के अलावा चार बेटियां अंजली (10), अनामिका (8), रितिका (5) और रीती (2) वर्ष के साथ किराए के मकान में रहता था। बृहस्पतिवार को विस्फोट हुआ। इसमें मनोज की भी मौत होने की सूचना मिली है। बुधिया के चार संतानों में मनोज दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज धमाके साथ हुआ विस्फोट
बृहस्पतिवार को डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेज-2 स्थित एंबर केमिकल कंपनी में विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसे एक किलोमीटर दूर तक सुना गया। आसपास की इमारतों के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें