फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑनलाइन टास्क पूरा करने के चक्कर में युवक से 10.32 लाख की जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ऑनलाइन टास्क पूरा कर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में एक युवक ने 10.32 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित के खाते में रुपये वापस नहीं आए तो उसे ठगी की जानकारी हुई। तहरीर पर साइबर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बशारतपुर शिवपुरम निवासी सचिन कुमार श्रीवास्तव ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप से मोबाइल फोन पर मेरे नंबर को जोड़ा गया। सात अलग-अलग ग्रुप में 170 लोग जुड़े थे, इस वजह से विश्वास हो गया। 10.32 लाख रुपये इन्वेस्ट कराया गया। कंपनी का इंटरनेट पर रिव्यू भी ठीक था, इस वजह से रुपये लगा दिया। आगे चलकर टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ा गया। फिर गूगल से एक लिंक भेजकर मेरी आईडी बनवा दी गई। बताया गया कि 13 टास्क पूरा करना है।

आईडी हटने के बाद खातों से अलग-अलग समय पर रुपये कटने लगे। इसके बाद बताया कि आपका कुल 15 लाख सात हजार रुपये हो गया है। इसे पाने के लिए मैनेजर के टेलीग्राम आईडी पर जोड़ा गया। फिर कहा गया कि सर्विस चार्ज सात लाख 53 हजार रुपये देना होगा। फिर कंपनी आपको 80 फीसदी धन वापस कर देगी। यह दिए बिना रुपये वापस नहीं मिलेंगे। इसके बाद ही सचिन को शक हो गया और उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें