फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक ने पड़ोसी को मारा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित विवेक नगर काॅलोनी की घटना
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया मोहल्ले में ओंकारेश्वर राव को रविवार को मनबढ़ युवक ने मामूली बात पर चाकू मार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। वहीं घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया स्थित विवेक नगर कॉलोनी में ओंकारेश्वर राव का मकान है। उनके बगल में ही उनके ससुर कन्हैया सिंह का मकान हैं। वह पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। रविवार शाम ओंकारेश्वर दरवाजे पर बैठकर बेटे से बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पड़ोस में रहने वाला अनूप दुबे, उनके बेटे को चाकू दिखा रहा था। इसकी शिकायत उसने पिता से की। ओंकारेश्वर ने जब अनूप से पूछा तो वह चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक के साथ दो अन्य भी थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अनूप दुबे को हिरासत में ले लिया है। वही दो अन्य युवक भाग गए। परिजनों का कहना है कि पड़ोसी का लड़का अनूप नशे का आदी है, आए दिन विवाद करता रहता है। इसके पहले भी ओंकारेश्वर के बेटे के साथ मारपीट कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें