फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार इलाके की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार की शाम 45 वर्षीय युवक राम निवास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पिता व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक रामनिवास निषाद निवासी टोला बखरिया, डुमरी दिव्यांग थे और सरकारी मदद प्राप्त करते थे। मंगलवार को वह बैंक से रुपये निकालकर घर लौटे थे। उसी शाम उन्होंने अपने छोटे भाई अमरजीत निषाद (32) के साथ नौवां अब्बल स्थित देसी शराब की दुकान पर शराब पी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, शराब पीने के दौरान दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि अमरजीत अपने बड़े भाई को पकड़कर घर लाया और रात में उसके साथ मारपीट की। बुधवार शाम जब रामनिवास घर से बाहर नहीं दिखे तो ग्रामीणों को शक हुआ। सूचना पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र पासवान ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ कैंट योगेंद्र सिंह और थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घर से रामनिवास का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी करीब पांच वर्ष पूर्व मायके चली गई थी और दूसरी शादी कर ली थी। रामनिवास अपने छोटे भाई अमरजीत के साथ ही पास के मकान में रहता था, जबकि माता-पिता अलग मकान में रहते हैं। घटना के बाद अमरजीत भागा गया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट का निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें