फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थ्रेसर में हाथ फंसने से युवक की मौत, ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार वालों ने ट्रैक्टर चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

हरपुर बुदहट। मिश्रवलिया गांव में थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई करते समय एक युवक का हाथ थ्रेसर में फंस गया। आरोप है कि शोर मचाने के बाद भी चालक ने ट्रैक्टर बंद नहीं किया। मृतक के पुत्र रामप्रवेश की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रामपुर गड़थौली निवासी निर्मल बेलदार (45) मजदूरी का कार्य करते थे। बुधवार की रात करीब 10.30 बजे मिश्रवलिया गांव में मड़ाई करने गए थे। मड़ाई करने के दौरान उनका हाथ थ्रेसर में चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर हरपुर बुदहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र रामप्रवेश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जब पिता का हाथ थ्रेसर में गया तो लोगों ने हल्ला मचाया, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक रविंद्र के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें