फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी थाना क्षेत्र के कोठां गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के कोठां गांव में शुक्रवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय पुष्पेंद्र त्रिपाठी (44) की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के दौरान उनके पिता संजय कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र अपने खेत में मोटर चलाकर सिंचाई कर रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में आकर वहीं गिर पड़े। पिता ने शोर मचाकर उन्हें बाहर निकाला और आनन-फानन में गोरखपुर जिला अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के घर में उनकी पत्नी जुगनू त्रिपाठी, 10 वर्षीय बेटा ओम और 8 वर्षीय बेटी नव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत से संजय त्रिपाठी बेसुध हो गए। पहले तो परिवारजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे लेकिन ग्रामीणों के समझाने पर राजी हुए। सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई थी। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें