फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में बनेगा महिला एसी हॉस्टल, होंगे 144 कमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया अपने सीएसआर फंड से देगा 13.66 करोड़ रुपये
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के दौरान एमएमएमयूटी और पावरग्रिड के बीच होगा एमओयू
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वातानुकूलित महिला छात्रावास बनेगा। इसमें 144 छात्राएं रह सकेंगी। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया इसके लिए 13.66 करोड़ रुपये सीएसआर फंड से देगा। छात्रावास का नाम ''''पावर ग्रिड गर्ल्स हॉस्टल'''' रखा जाएगा।

इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पावरग्रिड और एमएमएमयूटी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह एमओयू एमएमएमयूटी के दीक्षांत समारोह के दौरान 26 अगस्त को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में कराए जाने की तैयारी है। प्रस्तावित एसी हॉस्टल चार मंजिल का होगा। लगभग 4000 वर्ग मीटर में इसका निर्माण होगा।
विज्ञापन

इसमें कुल 144 कमरे होंगे। इसके अलावा मेस और डाइनिंग हॉल, इंडोर गेम्स हॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस हॉल, कंप्यूटर कक्ष, जिम, लिफ्ट आदि सुविधाएं भी होंगी। सभी सुविधाएं वातानुकूलित होंगी।


-
यह व्यवस्था करेगा एमएमएमयूटी
योजना के मुताबिक, निर्माण का कार्य एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड से कराया जाएगा। हॉस्टल निर्माण के लिए एमएमएमयूटी परियोजना स्थल पर भूमि, जल, बिजली और सीवरेज आदि उपलब्ध कराएगा। सभी वैधानिक अनुपालन प्राप्त करने में सहायता करेगा। परियोजना की प्रगति के लिए त्रैमासिक और अंतिम रिपोर्ट भी इसके लिए पावरग्रिड कॉरपोरेशन 1366.80 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

-

छात्रों के लिए बन रहा 528 बेड का एसी हॉस्टल

एमएमएमयूटी में छात्रों के लिए 528 बेड क्षमता के एसी हॉस्टल का निर्माण शासन की तरफ से कराया जा रहा है। इसके लिए शासन ने करीब 44 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। उसके निर्माण के साथ ही छात्राओं के लिए भी एसी हॉस्टल की मांग उठने लगी थी।
विज्ञापन



वर्जन-
छात्राओं के लिए एसी हॉस्टल एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना न केवल हमारी छात्राओं को आधुनिक और आरामदायक आवास सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि उनकी शैक्षणिक और व्यक्तिगत प्रगति को भी बढ़ावा देगी। पावरग्रिड से प्राप्त वित्तीय सहायता से यह परियोजना शीघ्र पूर्ण होगी। इस पहल से शैक्षणिक गुणवत्ता को और सशक्त बनाने की दिशा में एक नया अध्याय शुरू होगा।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें