फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिलाओं को भा रहीं ऑर्गेंजा रफल और मेटेलिक की साड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के लिए ऑर्डर करके मंगवा रहीं साड़ियां
विज्ञापन


जयपुर, दक्षिण भारत और गुजरात से मंगवाई जा रही साड़ियां
गोरखपुर। त्योहारों के नजदीक आते ही महिलाओं के बीच फैशन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। खासकर साड़ियों के प्रति महिलाओं का आकर्षण तेजी से बढ़ा है। बाजार में ऑर्गेंजा रफल और मेटेलिक फैब्रिक से बनी साड़ियों की काफी मांग हो रही है। पारंपरिक होने के बावजूद मॉडर्न डिजाइन वाली यह साड़ियां इन दिनों तेजी से लोकप्रिय हुई हैं।
त्योहारों में स्टाइलिश दिखने की चाह में महिलाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स से नए-नए ट्रेंड्स की साड़ियां मंगवा रही हैं। इन दिनों ऑर्गेंजा रफल और मेटेलिक साड़ियों की मांग ज्यादा है। ऑर्गेंजा रफल साड़ियां हल्की, ट्रेंडी और मार्डन लुक देती हैं। जबकि मेटेलिक साड़ियां अलग ही चमकीली लुक के कारण पार्टी के लिए काफी पसंद की जा रही हैं। जयपुर, दक्षिण भारत और गुजरात से इन साड़ियों को मंगवाया जा रहा है। जयपुर की प्रिंटेड और गोटा-पट्टी वर्क वाली साड़ियां महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। वहीं, दक्षिण भारत की कांजीवरम और सिल्क साड़ियों को मेटेलिक टच देकर स्टाइलिश लुक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात की बंदनी और पटोला साड़ियां भी काफी पसंद की जा रही हैं। इन साड़ियों में रफल या मेटेलिक बॉर्डर को जोड़कर नया फ्यूजन लुक तैयार किया गया है। फैशन एक्सपर्ट सुनीता ने बताया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रेंड्स का महिलाओं के खरीद व्यवहार पर गहरा असर पड़ा है। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर सेलिब्रिटीज और इंफ्लुएंसर्स की पहनी गई रफल या मेटेलिक साड़ियों ने इनकी लोकप्रियता इजाफा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें