फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला की गला काटकर हत्या, सिर धड़ से अलग कर कपड़े में लपेटा मिला

Sat, 27 Sep 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो( फाइल फोटो) और मौके पर जांच कर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
भरोहिया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भुईधरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने खेत में महिला का शव देखा, जिसमें धड़ और सिर अलग-अलग थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मृतका की पहचान गांव की ही कलावती देवी उर्फ मछराई (50) के रूप में की।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि कलावती देवी बृहस्पतिवार को दवा-इलाज कराने घर से निकली थीं, लेकिन रात तक घर वापस नहीं लौटीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। गांव के एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हत्या के बाद अब ड्रोन वाला चोर से लेकर लूट तक की चर्चा शुरू हो गई है।

पीपीगंज थाना क्षेत्र के भुईधरपुर गांव निवासी स्वर्गीय दर्शन यादव की पत्नी कलावती देवी के पति का निधन 15 वर्ष पहले हो चुका है। परिवार में बड़े बेटे परदेशी यादव उर्फ राजेश और छोटे बेटे जितेंद्र यादव गुजरात के राजकोट और अहमदाबाद में पेंट पालिश का काम करते हैं। घर पर बड़ी बहू उतरा देवी रहती हैं।

कलावती की एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे जितेंद्र की शादी आगामी 4 दिसंबर को होनी है। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह कलावती ने जानवरों को चारा डाला और बहू से कहा कि तबीयत ठीक नहीं है, दवा लेने पीपीगंज जा रही हूं। साथ ही हंसुआ की धार लगवाने की बात भी कही थी। देर रात तक घर न लौटने पर बहू उत्तरा देवी ने खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह छह बजे खेत की तरफ निकले गांव के लोगों ने घटना की सूचना बहू उतरा देवी के साथ ही पीपीगंज पुलिस को दी। कलावती का सिर धड़ से अलग था, जिसे हत्यारों ने कपड़े में लपेटकर शव के पास ही रखा था। फॉरेंसिक और डाग स्क्वाड की टीम के साथ पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

खोजी कुत्ता शव से गंध लेकर कलावती के पट्टीदार के बाथरूम तक जाकर रुक गया। इससे पुलिस को आशंका है कि हत्या में गांव के ही लोगों का हाथ हो सकता है। पीपीगंज पुलिस ने मृतका और उसकी बहू का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। परिवार के लोग किसी दुश्मनी से इन्कार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस का मानना है कि मामला रंजिश या संबंधों के विवाद से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

महिला की गला काटकर हत्या की गई है। परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा: जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें