फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चाकूबाजी में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज। रमवापुर गांव में बच्चों के विवाद में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल महिला शकुरुन निशा (35) की इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

तीन मार्च को रमवापुर गांव निवासी साधना देवी व शकुरुन निशा के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद खेत में चली गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद चाकूबाजी की घटना में शकुरुन निशा समेत तीन लोग घायल हो गए। शकुरुन निशा का इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे शकुरुन निशा की मौत हो गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायल महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें