फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तमंचा बेचने जा रही महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा थाने की पुलिस ने तमंचा और चार कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा इलाके में एक महिला तमंचे और चार जिंदा कारतूस के साथ सोमवार को पकड़ी गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तमंचा बेचने जा रही थी। महिला की पहचान सहजनवां शाहपुर की रुचि यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

गीडा थाना प्रभारी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह 07:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली, जिस आधार पर बाघागाड़ा हनुमान मंदिर से पिपरी जाने वाले सीसी मार्ग के पास घेरा बंदी कर एक महिला को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और चार कारतूस मिले हैं। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। महिला का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण रुपयों के लिए तमंचा बेचने जा रही थी। फिलहाल पूछताछ के आधार पर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि महिला कहां से तमंचा लाई और उसे किसके पास बेचने जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें