फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राखी बांधने गई महिला और उसके परिजनों को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र के तरकुलही के घोड़मरवा में भाई को राखी बांधने आई महिला व उसके परिजनों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपइराच के कालाबीर गांव निवासी तारा देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार को रक्षाबंधन पर अपने मायके तरकुलही के घोड़मरवा टोले पर आई थी। सोमवार को शाम करीब सात बजे पड़ोसी ओमप्रकाश के पुत्र सतीश, सचिन, पुत्री पूजा, आरती, पूनम व ओमप्रकाश की बहन धनावती देवी तथा उनके रिश्तेदार श्याम, गोलू, कुलदीप व अनिल ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा और कुदाल से तारा देवी व उनके मायके के लोगों पर हमला कर दिया। मारपीट में निखिल, रविन्द्र, अंजली, इमिरती देवी, बदामी देवी को गंभीर चोट आई। आरोप है कि मारने-पीटने के दौरान गले से मंगलसूत्र व कान की बाली भी छीन ली गई। वहीं दूसरे पक्ष से भी खोराबार थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें