फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक सवार मनबढ़ों ने घूसा मारकर शिक्षक की नाक फोड़ी

Wed, 21 Aug 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल। खजनी कस्बे में थाने के सामने पोस्ट ऑफिस गली में स्कूल से लौट रहे शिक्षक को घूसा मारकर बाइक सवार मनबढ़ों ने उनकी नाक फोड़ दी। शिक्षक की नाक पर चार टांके लगे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के चरनाद गांव के रामप्रवेश त्रिपाठी देवरिया जिले के रुद्रपुर में स्थित जनता इंटर कॉलेज में संस्कृत विषय के शिक्षक हैं। मंगलवार को अपराह्न करीब 3:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। खजनी में पोस्ट ऑफिस गली में अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने तेज रफ्तार में गाड़ी आगे निकाली। जिससे शिक्षक का संतुलन बिगड़ गया, उन्होंने युवकों से संभलकर चलने को कहा। इसी बात पर उन्होंने अपनी बाइक रोक दी। उसमें से एक युवक ने शिक्षक के चेहरे पर घूसा जड़ दिया। जिससे उनकी नाक फूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें