फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के आरोप में युवती गिरफ्तार, समलैंगिक संबंधों की आशंका

Wed, 17 Feb 2021 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सहजनवां
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी और युवती के बीच समलैंगिक संबंध हैं। पुलिस ने आरोपित युवती को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती और किशोरी एक ही गांव की रहने वाली हैं। दोनों के नजदीकी संबंध के बारे में घरवालों को जानकारी हो गई थी। घरवालों ने आपत्ति जताई तो पिछले सप्ताह किशोरी को साथ लेकर युवती कहीं चली गई। इसके बाद किशोरी और युवती के घरवालों ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने युवती के बंधन से किशोरी को मुक्त कराया। युवती के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने की धारा में केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह का कहना है कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके आधार पर युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें