फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुस्से में घर से निकलते वक्त दी थी हत्या की धमकी, परिजनों ने किया था नजर अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के लिए रात में फावड़ा लेकर दबे पांव पहुंचा था घर
विज्ञापन

गोरखपुर। आरोपी राधेश्याम विवाद के बाद गुस्से में निकलते वक्त परिवार के सामने पिता की हत्या की धमकी दी थी। लेकिन परिजनों ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।
शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में चले गए। इसी बीच रात करीब 11 बजे राधेश्याम फावड़ा लेकर दबे पांव घर पहुंचा। जहां सो रहे बुजुर्ग पिता राधेश्याम की एक झटके में गर्दन काट दी। इसके बाद भागवत मिश्रा बेड से नीचे गिरकर छटपटाने लगे थे। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी। परिजन जब वहां पहुंचे तो राधेश्याम फावड़ा फेंककर भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पड़ोसियों ने बताया कि राधेश्याम की शादी नहीं हुई थी। चार साल पहले एक महिला को कहीं से लेकर आया था। उसके साथ ही घर पर रहता था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। उस महिला से कोई बच्चा भी नहीं था। लेकिन एक साल पहले राधेश्याम एक बच्चे को घर लेकर आया था। जिसे अपना बेटा बताया था, बाद में उसे भी भगा दिया था।
विज्ञापन


जमीन के लिए पहले भी हो चुका है रिश्तों का कत्ल
गोरखपुर। समाज में बढ़ते निजी स्वार्थ के कारण अब पारिवारिक रिश्तों की नींव हिलने लगी है। पहले जहां संयुक्त परिवार समाज की पहचान होते थे, अब उनका अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। जमीन-जायदाद के बंटवारे में भाई-भाई, पिता-पुत्र, चाचा-भतीजा जैसे रिश्ते एक-दूसरे के खून के प्यासे बनते जा रहे हैं। जिन रिश्तों में पहले प्रेम और विश्वास होता था, अब वहां शक और स्वार्थ ने जगह ले ली है। कुछ ऐसा ही मामला हाल ही में देखने को मिला।
7 दिसंबर 2022 : शाहपुर इलाके के जंगल तिनकोनिया नंबर एक स्थित केवटहिया टोला में एक फीट जमीन के लिए बड़े भाई धर्मेंद्र ने छोटे भाई जितेंद्र की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

9 जून 2024 : खोराबार थाना क्षेत्र के सोनवे ढोलबजवा गांव में ईश्वरचंद को उनके छोटे भाई नंदपाल ने जमीन के लिए छत से नीचे फेंक दिया था। इसमें उनकी मौत हो गई थी।
4 मई 2025 : झंगहा के मोतीराम अड्डा के अंसारी टोला में रास्ते के विवाद में भतीजे वसीम ने डंडे से चाचा रमजान अली (50) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें