फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में हुई सख्ती तो कस्बों में खपा दिया 100 करोड़ का मिलावटी माल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोआ, पनीर से लेकर बेसन और तेल तक आया था मिलावटी
विज्ञापन

शहर में कार्रवाई हुई तो ग्रामीण क्षेत्र में खपा दिया मिलावटी माल
गोरखपुर। होली के समय मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर सख्ती बढ़ी तो मिलावटखोरों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर माल खपा दिया। मिठाई, खोआ, पनीर, बेसन और तेल छोटी दुकानों तक पहुंच गया। व्यापारियों के अनुसार करीब जिले में करीब 100 करोड़ का मिलावटी माल खप गया।
होली से 20 दिनों पहले से ही दुकानों पर मिलावटी खोआ पहुंचने लगा था। इसे मिठाई और गुझिया बनाने में इस्तेमाल किया गया। मार्च की शुरुआत से ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर मिलावटी माल पकड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद मिलावटखोरों ने माल खपाने का तरीका बदल दिया।
विज्ञापन

खोआ मंडी के सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई तेज होने के बाद माल को ग्रामीण इलाकों में ज्यादा खपाया गया। बाहर से जो माल आ रहा था उसे रास्ते में ही उतारकर वहीं से डिलीवर कर दे रहे थे। इस तरह करके रोजाना करीब 30 से 35 क्विंटल मिलावटी खोआ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा दिया गया। खोआ व्यापारी रविंद्र यादव ने बताया कि होली में शुद्ध खोआ बेचा गया। मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ गई थीं। कुछ लोगों ने मिलावटी खोआ को होशियारी से ग्रामीण कस्बों में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

मिलावटखोरों ने बेसन, तेल और मसालों को भी नहीं छोड़ा था। लालडिग्गी के पास मिलावटी जीरा पकड़ा गया था। व्यापारियों का कहना है कि इसके पहले भी मिलावटी जीरे की खेप आई थी जो आसपास के जिलों में भेज दी गई। इसी तरह मिलावटी सरसों का तेल भी बड़ी मात्रा में खपा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें