फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीजे नहीं बजाया तो मनबढ़ों ने ऑपरेटर समेत दो को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकाल गिरोह के मनबढ़ों पर आरोप, डीजे ऑपरेटर ने चौरीचौरा पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के देवकहिया निवासी डीजे ऑपरेटर विक्की भारती ने तीन नामजद समेत सात लोगों पर केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि एक मैरिज हॉल में डीजे लेकर गया था। जहां द्वार पूजा समाप्ति के बाद डीजे बंद हो गया। आरोप है कि बरात में पहुंचे महाकाल गिरोह के मनबढ़ों ने डीजे बजाने का दबाव बनाया। मना करने पर ऑपरेटर को पीट दिया। उसे बचाने पहुंचे वाहन चालक को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

विक्की भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह डीजे ऑपरेटर का कार्य करता है। शुक्रवार को वाहन पर डीजे लेकर बजाने के लिए मां उत्सव लॉन डुमरी खुर्द में पहुंचा। रात करीब 10.40 बजे द्वार पूजा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बरात मालिक ने डीजे बंद करवा दिया। आरोप है कि इसी दौरान बरात में महाकाल गिरोह के सदस्य पहुंचे। गाली देते हुए उन्होंने डीजे बजाने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। विक्की ने बताया कि बरात मालिक के आदेश पर डीजे बंद किया गया है। उनके कहने पर ही दोबारा बजाया जा सकता है। इसके बाद मनबढ़ों ने पिटाई शुरु कर दी। इसी बीच वाहन का चालक गोविंद निषाद बीच बचाए में आए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। चौरीचौरा थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें