फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: आज से दो दिन भिगोएंगे बादल

विज्ञापन
बुधवार को हुई रिमझिम बारिश में आते जाते लोग। 
विज्ञापन
बुधवार को हुई ढाई एमएम बारिश, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पूरे दिन रिमझिम बारिश के आसार
विज्ञापन

गोरखपुर। मानसून की मेहरबानी अगले दो दिन बनी रहेगी, इस दौरान अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। बुधवार को सुबह करीब 11 बजे तक बूंदाबांदी हुई, इसके बाद पूरे दिन उमस वली गर्मी का असर रहा। अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को फिर पूरे दिन बारिश की उम्मीद है। तापमान में भी से दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
पिछले सप्ताह गोरखपुर और आसपास 100 एमएम से अधिक बारिश हुई। इससे गर्मी से बेहाल लोगों को काफी राहत मिली। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश की वजह से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था। बुधवार सुबह भी बूंदाबांदी व कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के रिकार्ड में ढाई एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार दोनों दिन अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें