फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो दिन से सूरजकंड के 150 घरों की जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर से हो रही आपूर्ति, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


गोरखपुर। वार्ड नंबर 58 सूरजकुंडधाम नगर के लोगों को बीते 48 घंटे से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आरसीसी नाला निर्माण कार्य के दौरान दुर्गा मंदिर सिंधारीपुर ट्यूबवेल से जुड़ी पुरानी जलापूर्ति पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होने की वजह से 150 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन

स्थिति गंभीर होती देख जलकल विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के तहत पानी के टैंकर भेजकर आपूर्ति शुरू की है लेकिन इससे लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। बुधवार को जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर 180 मीटर नई पीवीसी पाइप पुरानी लाइन को हटाकर नए स्थान पर बिछाई जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा जताया है कि बृहस्पतिवार शाम तक नियमित आपूर्ति बहाल हो जाएगी। जानकारी के अनुसार, सूरजकुंड सब्जी मंडी से लेकर निरंकारी भवन और मदरसा होते हुए सुपर ड्राई क्लीनर्स तक नाला निर्माण हो रहा है। खुदाई के दौरान लगभग दो दशक पुरानी पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता जमशेद जिद्दी की शिकायत पर अधिकारियों ने कार्रवाई की और ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें