फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल : एमपी इंटर कॉलेज ने स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में रविवार को हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के फाइनल में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ने स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में 25-22, 25-20 से हराकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग का फाइनल टीआरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल गगहा और सैनिक स्कूल गोरखपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में टीआरसी विजेता बना। रेनेसांस एकेडमी की टीम तीसरे स्थान पर रही। संचालन वॉलीबाल संघ के सचिव बीएन मिश्रा ने किया। इस दौरान मालविका द्विवेदी और आकांक्षा पांडेय ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी। मैच का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान बृजेश यादव, अमित बच्चन, रमन सिंह, सुनील कुमार, शिव शंकर यादव, श्याम नारायण शुक्ल, रिया त्रिपाठी आदि खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें