फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विजिलेंस टीम पर घूस मांगने का आरोप, मुख्य अभियंता से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी-चौरा स्थित जगदीशपुर उपकेंद्र क्षेत्र का मामला
विज्ञापन


गोरखपुर। चौरी-चौरा स्थित जगदीशपुर उपकेंद्र के उपभोक्ता शीतल प्रसाद ने बिजली निगम की विजिलेंस टीम पर घूस मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उपभोक्ता के परिसर में बिजली मीटर नहीं मिलने पर टीम ने कार्रवाई का भय दिखा कर धनउगाही करनी चाही। शीतल प्रसाद ने मुख्य अभियंता से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

कैथवलिया गांव के रिटायर्ड रेलकर्मी शीतल प्रसाद ने पत्र के माध्यम से बताया कि शहर में मकान बनाकर रहते हैं। गांव में उनका पैतृक मकान है जिसमें उनके छोटे भाई वरुन प्रसाद के नाम पर बिजली का कनेक्शन संख्या-0405167000 है। कई बार अनुरोध के बाद भी बिजली निगम के जिम्मेदारों ने मीटर नहीं लगाया, जबकि हर महीने मोबाइल पर बिजली बिल आ जाता था। छोटे भाई वरुण ऑनलाइन जमा कर दिया करते थे। बताया कि 27 अगस्त को मकान में रिपेयरिंग का काम कराने गांव पर गए थे। इसी दौरान विजिलेंस टीम उनके घर पहुंची थी। टीम ने मीटर के बारे में पूछने पर सारी बात बताई। टीम ने केस दर्ज किए जाने की बात कहकर शाम को चार बजे अपने कार्यालय बुलाया। आरोप है कि जब वह विजिलेंस कार्यालय पहुंचे तो टीम के एक सदस्य ने उन्हें अकेले में ले जाकर कहा कि दोनों भाई 32-32 हजार की व्यवस्था कीजिए। नहीं तो दोनों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया और गांव चले आए। 28 अगस्त सुबह ग्राम प्रधान की ओर से फोन करके बताया कि विजिलेंस के दरोगा का फोन आया था। उन्होंने अपना मोबाइल नं 7223089594 दिया है, इस पर बात कर लिजिए। उन्होंने जब फोन किया तो उन्होंने अपना परिचय अजित कुमार सतर्कता विभाग के रूप में दिया। कहा कि 15-15 हजार रुपये की व्यवस्था करके आ जाइए। सतर्कता विभाग के कार्यालय पर सब केस समाप्त हो जाएगा। उपभोक्ता ने बताया कि सारी बातें उनके मोबाइल में रिकॉर्ड हैं।
विज्ञापन


कोट
शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- आशुतोष श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें