फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईवे पर भी होगी खाद्य सामग्री लगी गाड़ियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने मिलावटी खाद्य सामग्री दूसरे जिलों में भेजने पर रोक के लिए अपनाया नया उपाय
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने दो फूड इंस्पेक्टरों की गठित की टीम, एक अगस्त से प्रभावी होगी नई व्यवस्था
गोरखपुर। दाल, तेल, चीनी, मसाले, नमकीन आदि खाद्य सामग्रियों में मिलावट की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अब बाजार ही नहीं सड़क पर भी वाहनों की जांच करेगा। इसके लिए दो सदस्यीय जिला टीम का गठन किया गया है। यह टीम हाईवे के टोल प्लाजा पर रुकने वाले वाहनों की जांच कर सकेगी। इससे हाईवे से होकर दूसरे जिलों में भेजे जा रहे खराब सामग्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
सोमवार की शाम को तिवारीपुर थाना क्षेत्र में एक पिकअप पकड़ी गई, जिस पर नकली चाय की पत्ती लदी थी। इससे पहले बीते फरवरी में एक ट्रक मिलावटी काली मिर्च पकड़ी गई थी। जनवरी में एक ट्रक अदरक पकड़ी गई थी, जिसे हानिकारक केमिकल से धोया गया था। इन सभी मामलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की मजबूरी यह थी कि कार्रवाई तभी कर पाते थे, जब ये खाद्य सामग्री दुकान या गोदाम में पहुंच जाए, लेकिन अब जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह व्यवस्था बनाई है कि क्विक रिस्पांस टीम गोपनीय सूचना मिलने पर टोल प्लाजा में रुककर वाहनों की जांच करेगी। इस दौरान मदद के लिए पुलिस भी मौजूद रहेगी। इसका फायदा यह होगा कि टोल प्लाजा पर रुकने के दौरान मिलावट की जांच होने पर वह ट्रक सीधे बाजार में नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह और शैलेंद्र श्रीवास्तव की टीम गठित की गई है। यह टीम समय-समय पर राष्ट्रीय राजमार्गों व प्रमुख मार्गों पर खाद्य सामग्री लदे वाहनों की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें