फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फिर गोरखपुर स्टेशन से चलेगी वाराणसी इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट स्टेशन से चल रही गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी वापस गोरखपुर स्टेशन से ही चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन पर 30 मई तक लाइन ब्लॉक के चलते कैंट शिफ्ट की गई थी। हालांकि, इस ट्रेन को कैंट स्टेशन से ही नियमित तौर पर चलाने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि एक जुलाई से लागू होने वाली नई समय सारिणी में इसे फिर से कैंट से ही चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन बनाए जाने के बाद से वहां से ट्रेनों का संचालन शुरू करने की मांग हो रही है। रेल प्रशासन ने नरकटियागंज और थावे जाने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन कैंट से शुरू कराया। इसके बाद गोरखपुर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए ब्लॉक लेने की वजह से वाराणसी इंटरसिटी को भी कैंट से ही चलाया जा रहा है, लेकिन शनिवार से यह ट्रेन फिर से गोरखपुर स्टेशन से चलने लगेगी। संचालन से जुड़े एक अफसर ने बताया कि इंटरसिटी को कैंट से चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी समय सारिणी में इसे अपडेट नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें