फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वैष्णवी ने सीनियर नेशनल रेसलिंग में जीता गोल्ड

Fri, 22 Nov 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सीनियर नेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता में वैष्णवी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। हरिद्वार के प्रेम नगर में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित सीनियर नेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता में वैष्णवी ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

20 वर्षीय वैष्णवी बांसगांव के बसंत गोहली गांव की रहने वाली हैं। वैष्णवी के पिता रमाशंकर सिंह राष्ट्रीय स्तर के पहलवान रह चुके हैं। वर्तमान में वह सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर नियुक्त हैं। माता अर्चना देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। रमाशंकर सिंह बताते हैं कि वैष्णवी को बचपन से खेलों का शौक रहा है। कुश्ती में उसकी रूचि देखकर उसे खेलना सीखाने लगा। 2018 से वह लगातार कुश्ती का अभ्यास कर रही है। नेशनल में स्वर्ण जीतकर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है।
इसके पहले भी महाराष्ट्र केसरी पुरस्कार 2024, पूर्वांचल केसरी 2022, जूनियर नेशनल में पुरस्कार, खेलो इंडिया सहित आठ बार स्टेट कुश्ती में चैंपियन रह चुकी है। वर्तमान में रोहतक के अखाड़े में अभ्यास कर रही है। वैष्णवी ने बताया कि स्वर्ण पदक मिलने से उत्साह बढ़ा है। अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत और अपने शहर का नाम रोशन करना है। वैष्णवी की जीत पर कमांडेंट सीआरपीएफ गौरव सिंह, डॉ. हेमचंद्र भट्ट, डॉ. नागेश प्रसाद, दिनेश सिंह ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें