गोरखपुर। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण के कारण शुक्रवार से सभी प्लेटफाॅर्मों पर ट्रेनों के आवागमन की स्थिति में परिवर्तन किया गया है। एक नंबर प्लेटफाॅर्म से चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन अब दो नंबर से चलेगी। वहीं बिहार संपर्क क्रांति समेत कई और प्रमुख ट्रेनें दो नंबर प्लेटफाॅर्म से ही चलाई जाएंगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार सत्याग्रह एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर एक से चलेंगी।
प्लेटफॉर्म एक से चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 15529, 14009, 15621, 15089, 12531, 05425, 15051, 15049, 15651, 12491, 15097, 15273, 15653, 09452, 15077, 04653, 13508, 12529, 05155 एवं 19270
दो नंबर प्लेटफार्म से ये ट्रेनें चलेंगी
12204, 12566, 15114, 15113, 15211, 15269, 11124, 22549, 15028, 14604, 22531, 12554, 15274, 12538, 13020, 01028, 12492, 02563, 12565, 12553, 19038, 13019, 12557, 15652, 14617, 15101, 19602, 12523, 15007, 15557।