नाम, जन्मतिथि व विषयों में बदलाव के लिए अब नहीं मिलेगा दूसरा अवसर
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए छात्रों द्वारा भरे गए विवरण में संशोधन का मौका दिया है। अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद कोई सुधार नहीं होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि, विषय संयोजन के अलावा अन्य विवरणों में त्रुटियां है, उनके विद्यालय प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर लॉगइन कर निर्धारित अवधि के भीतर सुधार कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा कक्षा 9 व 11 के अग्रिम पंजीकरण में भी यदि विद्यार्थियों के विवरण त्रुटिपूर्ण अपलोड हुए हैं तो उनका संशोधन 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक वेबसाइट पर कर सकते हैं।
बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे सभी छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण की पूर्ण जांच करें और त्रुटियों को समय पर ठीक कर दें, ताकि परीक्षार्थियों को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।