फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : नामांकन की तिथि बढ़ाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा 9, 11 और 12वीं की परीक्षा के प्रवेश की तिथियों को बढ़ाया
विज्ञापन

गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं में प्रवेश की तिथि 27 सितंबर तक बढ़ा दी है। कक्षा 9 और 11 के छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि भी 27 सितंबर तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

ये जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद के विशेष सचिव विनोद कृष्ण ने दी। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के संस्थागत या व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क 27 सितंबर तक संस्था के प्रधानाचार्य को एक साथ चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना है। वहीं, कक्षा नौ व 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण शुल्क 27 सितंबर को मध्यरात्रि 12 बजे तक संस्था के प्रधान को कोषागार को जमा करना है। 28 से 30 सितंबर तक चेक लिस्ट प्राप्त कर विवरणों की जांच करनी है। संस्था को 10 अक्तूबर तक पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली व संबंधित कोष पत्र की एक प्रति यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजे जाने के लिए जिला विद्यालय कार्यालय में जमा करनी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें