फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उधार न देने पर मनबढ़ों ने दुकानदार का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़ीराम। गगहा थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग में उधार सामान देने से इन्कार किया तो मनबढ़ों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इसमें दुकानदार सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर गगहा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बलुआ बुजुर्ग निवासी नीतिश कुमार गुप्ता की गगहा गजपुर रोड पर पुराने सिनेमा हाल के पास किराने एवं बेकरी की दुकान है। 14 मार्च की रात 10:30 बजे कुछ मनबढ़ दुकान पर आए और उधार सामान मांगने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। करीब 10 मिनट बाद सभी मनबढ़ लाठी व डंडे लेकर आए और हमला कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मनबढ़ भागते समय अपना दोपहिया वाहन भी छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें