फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर के दो खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 20 से 27 मार्च तक ग्रेटर नोएडा में होने वाली 8वीं एलीट महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर के दो खिलाड़ियों प्रजापति और मनी का चयन किया गया है। मेरठ मंडल के बागपत निवासी स्नेहा का चयन 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में किया गया है। 9 मार्च से सहारनपुर में चले कैंप में प्रदर्शन के बाद स्नेहा का चयन किया गया है। कैंप के बाद यूपी की टीम का चयन हुआ, जिसमें स्नेहा को शामिल किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी। यूपी की टीम में 48 किलोग्राम भार वर्ग में अयोध्या से रजनी, 51 में अलीगढ़ से कुसुम, 54 किलोग्राम में लखनऊ से सोनिया, 57 किलोग्राम में गोरखपुर से प्रजापति, 60 किलोग्राम में गोरखपुर से मनी, 65 किलोग्राम में वाराणसी से सरिता राय, 70 किलोग्राम में गुडिया आदि का चयन किया गया है। टीम की मैनेजर सहारनपुर से रितु चौधरी रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें