फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापारी के घर चोरी के आरोपी दो युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुईं बाजार। सिकरीगंज पुलिस ने भटपुरवा पांडेय निवासी व्यापारी उदय नारायण पांडेय के घर नकदी समेत 30 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी करने के आरोप में दो युवकों को बनकटी अंडरपास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान उरुवा बाजार के सहुआपार निवासी अमन दुबे और जगदीश उर्फ पांडेयपुर निवासी बृजेश शर्मा (19) के रूप में हुई है। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि जुलाई 2025 में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा पांडेय निवासी उदय नारायण पांडेय परिवार के साथ व्यवसाय के सिलसिले में कलकत्ता चले गए थे। मकान में ताला बंद था। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को जब वह लौटे तो मेन गेट पर दूसरा ताला लगा मिला। उसे तोड़कर अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर करीब दो किलो पुराना चांदी, लगभग 25 लाख रुपये के जेवर, एक लाख रुपये नकद के साथ ही टीवी, पंखा, मोटर, घड़ी और गैस सिलिंडर तक चोरी कर लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने कमरों में दोबारा ताले लगा दिए थे, जिससे वारदात का पता देर से चला। इसके बाद उन्होंने तहरीर दी। पुलिस के अनुसार अमन दुबे के खिलाफ सिकरीगंज, बांसगांव, खजनी, गोला, उरुवा बाजार और हरपुर बुदहट थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, बृजेश शर्मा पर भी सिकरीगंज थाने में पूर्व से मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें