गोरखपुर होकर जाने वाली 10 ट्रेनें मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएंगी
गोरखपुर-लखनऊ रूट पर गोंडा-बुढ़वल के बीच होगा तीसरी लाइन का होगा काम
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल खंड पर घाघरा घाट-चौकाघाट-बुढ़वल स्टेशन के बीच (11 किमी.) तीसरी लाइन निर्माण कार्य के लिए रेल प्रशासन ने पांच से आठ अक्तूबर तक यातायात ब्लॉक लिया है। इस दौरान घाघरा नदी पर निर्माणाधीन महत्वपूर्ण पुल की कमीशनिंग की जाएगी। इस पुल की लंबाई 1037 मीटर है, इनमें 17 स्पैन हैं। इस कार्य के पूरा हो जाने से ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी और समय की बचत होगी।
आठ अक्तूबर को रेल संरक्षा आयुक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्य के चलते दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त की गई हैं। साथ ही गोरखपुर होकर चलने वाली 10 ट्रेनें बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएंगी।
निरस्तीकरण-
- गोंडा से 07 अक्तूबर को चलने वाली 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी गाड़ी
- सीतापुर सिटी से 08 अक्तूबर को चलने वाली 55092 सीतापुर सिटी-गोंडा सवारी गाड़ी
- गोंडा से 08 अक्तूबर को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी
- गोरखपुर से 09 अक्तूबर को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी
मनकापुर-आयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
- 07 अक्तूबर को 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल
- 05 अक्तूबर को 12512 तिरुवनंतपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 05 अक्तूबर को 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 07 अक्तूबर को 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस
- 07 अक्तूबर को 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस
- 06 अक्तूबर को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
- 06 अक्तूबर को 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस
- 06 अक्तूबर को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
- 05 अक्तूबर को 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस
- 04 अक्तूबर को 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस
रि-शिड्यूलिंग
- 05 अक्तूबर को 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी गाड़ी, गोंडा से 75 मिनट तथा 06 अक्तूबर को गोंडा से 105 मिनट।
- 07 अक्तूबर को 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस, लखनऊ जं से 90 मिनट।
- 06 अक्तूबर को 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, पनवेल से 150 मिनट
- 07 अक्तूबर को 15032 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ जं से 75 मिनट